SpaceX IPO 2026: भारत से कैसे करें निवेश? IPO Date, Price, Risks जाने पूरी जानकारी

दुनिया के सबसे चर्चित उद्यमी Elon Musk की कंपनी SpaceX आखिरकार शेयर बाजार में उतरने जा रही है। यह केवल एक IPO नहीं है, बल्कि इसे आधुनिक इतिहास का सबसे बड़ा और सबसे चर्चित IPO माना जा रहा है।

SpaceX करीब 75 अरब डॉलर जुटाने की तैयारी में है और कंपनी की वैल्यूएशन लगभग 1.75 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है। यही वजह है कि दुनियाभर के निवेशकों के बीच इस IPO को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या भारत में बैठा एक आम निवेशक SpaceX के IPO में पैसा लगा सकता है? अगर हां, तो कैसे?

SpaceX IPO कब खुलेगा?

रिपोर्ट्स के मुताबिक SpaceX का IPO 12 जून 2026 को Nasdaq पर लिस्ट हो सकता है और कंपनी का ट्रेडिंग सिंबल “SPCX” होगा। IPO का प्राइस 135 डॉलर प्रति शेयर तय किया गया है इस कीमत के हिसाब से एक शेयर खरीदने के लिए भारतीय निवेशक को लगभग ₹12,500 से ₹13,000 खर्च करने पड़ सकते हैं।

क्या करती है SpaceX ?

ज्यादा तर लोगो को पता होगा की SpaceX सिर्फ रॉकेट लॉन्च करने वाली कंपनी है लेकिन ऐसा बिलकुल भी नहीं है

SpaceX एक निजी अंतरिक्ष तकनीक कंपनी है, जिसकी स्थापना Elon Musk ने 2002 में की थी। कंपनी का मुख्य काम रॉकेट बनाना, सैटेलाइट लॉन्च करना और अंतरिक्ष यात्रा की लागत को कम करना है। लेकिन SpaceX का सबसे बड़ा बिजनेस Starlink Satellite Internet है, जो हजारों सैटेलाइट्स के जरिए दुनिया भर में हाई-स्पीड इंटरनेट उपलब्ध कराता है।

इसके अलावा कंपनी Commercial Space Launches के जरिए निजी कंपनियों और सरकारों के सैटेलाइट अंतरिक्ष में भेजती है। कंपनी को Government Defense Contracts से भी बड़ा पैसा कमाती है, यही नहीं अमेरिकी सरकार और रक्षा एजेंसियों के लिए मिशन भी संचालित करती है।

हाल के वर्षों में SpaceX ने AI Infrastructure Projects और डेटा सेंटर से जुड़े अवसरों पर भी काम शुरू किया है। वहीं, कंपनी का सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट Starship Program है, जिसका लक्ष्य इंसानों को चंद्रमा और मंगल ग्रह तक पहुंचाना है। आज SpaceX को दुनिया की सबसे मूल्यवान निजी टेक कंपनियों में गिना जाता है।

SpaceX, IPO को इतना खास क्यों माना जा रहा है?

आमतौर पर बड़े IPO में रिटेल निवेशकों को केवल 5% से 10% शेयर दिए जाते हैं लेकिन SpaceX ने लगभग 25% से 30% शेयर रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व रखने की योजना बनाई है। यह वॉल स्ट्रीट के इतिहास में सबसे बड़े रिटेल ALLOCATION में से एक हो सकता है यही वजह है कि इसे “FOMO IPO” भी कहा जा रहा है।

लेकिन सबसे बड़ा सवाल ?

क्या भारत से SpaceX IPO में निवेश कर सकते हैं?

जवाब है – हां, लेकिन कुछ शर्तों के साथ।

SpaceX ने भारत सहित कई देशों के योग्य निवेशकों को IPO में भाग लेने की अनुमति देने की बात कही है। हालांकि यह आपके ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म और स्थानीय नियमों पर निर्भर करेगा।

भारत से SpaceX IPO में निवेश करने के तरीके

तरीका 1: IPO मिलने की कोशिश करें

अगर आपका इंटरनेशनल ब्रोकरेज अकाउंट है और वह SpaceX IPO को सपोर्ट करता है तो आप IPO में आवेदन कर सकते हैं।अमेरिका में IPO एक्सेस देने वाले प्रमुख प्लेटफॉर्म:

  • Fidelity
  • Robinhood
  • SoFi
  • E*Trade
  • Charles Schwab

हालांकि इन प्लेटफॉर्म्स पर अकाउंट खोलना और उनकी पात्रता शर्तें पूरी करना जरूरी होगा।

तरीका 2: Listing के बाद खरीदें

यह भारतीय निवेशकों के लिए सबसे आसान रास्ता है। SpaceX के शेयर लिस्ट होने के बाद आप US Stocks में निवेश की सुविधा देने वाले प्लेटफॉर्म्स के जरिए शेयर खरीद सकते हैं।

भारत में लोकप्रिय विकल्प:

इन प्लेटफॉर्म्स के जरिए आप LRS (Liberalised Remittance Scheme) के तहत डॉलर में पैसा भेजकर अमेरिकी शेयर खरीद सकते हैं।

तरीका 3: ETF या Fund के जरिए

अगर आपको सीधे SpaceX के शेयर नहीं मिलते तो आप ऐसे फंड्स में निवेश कर सकते हैं जिनके पास SpaceX का एक्सपोजर है।

IPO में निवेश करने से पहले समझिए इसके बड़े जोखिम 

1. कंपनी अभी भी पूरी तरह लाभदायक नहीं है

SpaceX ने अपने IPO दस्तावेजों में कहा है कि निकट भविष्य में कंपनी के लाभदायक बनने की संभावना सीमित है।

2. वैल्यूएशन बहुत ज्यादा है

कई विश्लेषकों का मानना है कि 1.75 ट्रिलियन डॉलर की वैल्यूएशन बहोत ज्यादा है भविष्य की उम्मीदों पर आधारित है, न कि वर्तमान कमाई पर।

3. शुरुआती दिनों में भारी उतार-चढ़ाव आ सकता है

इतनी बड़ी रिटेल भागीदारी के कारण शेयर में लिस्टिंग के बाद जबरदस्त वोलाटिलिटी देखने को मिल सकती है। कई निवेश बैंक पहले ही इस बारे में चेतावनी दे चुके हैं।

4. Elon Musk का पूरा कंट्रोल रहेगा

IPO के बाद भी कंपनी पर Elon Musk का मजबूत नियंत्रण बना रहेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार उनके पास 85% से ज्यादा वोटिंग पावर रहेगी।

क्या आपको SpaceX IPO खरीदना चाहिए?

अगर आप हाई-रिस्क और हाई-रिवॉर्ड निवेशक हैं और 10-15 साल का नजरिया रखते हैं, तो SpaceX एक दिलचस्प अवसर हो सकता है लेकिन अगर आप केवल “Elon Musk” नाम देखकर निवेश करने की सोच रहे हैं, तो सावधान रहने की जरूरत है।

इतिहास बताता है कि बहुत ज्यादा चर्चित IPO अक्सर शुरुआती दिनों में काफी उतार-चढ़ाव दिखाते हैं। इसलिए कई विशेषज्ञ सलाह दे रहे हैं कि निवेशक लिस्टिंग के बाद कुछ समय इंतजार करके भी एंट्री पर विचार कर सकते हैं।

SpaceX IPO 2026 निवेश की दुनिया की सबसे बड़ी घटनाओं में से एक है। Starlink, Space Technology और AI जैसे क्षेत्रों में कंपनी की मौजूदगी इसे भविष्य की बड़ी टेक कंपनियों में शामिल करती है हालांकि ऊंची वैल्यूएशन, मुनाफे की कमी और Elon Musk पर अत्यधिक निर्भरता जैसे जोखिम भी मौजूद हैं।

भारतीय निवेशकों के लिए सबसे व्यावहारिक विकल्प यह होगा कि वे लिस्टिंग के बाद INDmoney, Vested या Interactive Brokers जैसे प्लेटफॉर्म्स के जरिए निवेश पर विचार करें और केवल उतना ही पैसा लगाएं जितना जोखिम उठाने की क्षमता रखते हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *