भारतीय कैब मार्केट में पिछले एक दशक से Ola और Uber का दबदबा रहा है। हाल के वर्षों में Rapido ने भी तेजी से अपनी पकड़ मजबूत की है। लेकिन अब एक ऐसी कंपनी भारत में उतरी है जो सिर्फ एक और कैब ऐप नहीं, बल्कि पूरे बिजनेस मॉडल को बदलने का दावा कर रही है जिसका नाम है Green SM।

5 जून 2026 यानि World Environment Day को Vietnam की Green SM ने दिल्ली-NCR में अपनी EV टैक्सी सेवा लॉन्च की। कंपनी ने शुरुआत में लगभग 1,000 इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ ऑपरेशन शुरू किया और आने वाले समय में 10,000 EVs की फ्लीट तैनात करने का लक्ष्य रखा है।। यही वजह है कि Green SM की एंट्री को भारतीय मोबिलिटी सेक्टर की सबसे बड़ी घटनाओं में से एक माना जा रहा है।
Green SM क्या है?
Green SM वियतनाम की एक इलेक्ट्रिक मोबिलिटी कंपनी है, जिसे Vingroup ग्रुप का समर्थन प्राप्त है। यह कंपनी 100% इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा प्रदान करती है और VinFast द्वारा निर्मित इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल करती है। Ola, Uber और Rapido की तरह केवल एक राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म होने के बजाय Green SM खुद अपनी फ्लीट संचालित करती है
आपने देखा होगा दुनिया में अधिकांश कैब कंपनियां सिर्फ ऐप चलाती हैं। लेकिन Green SM का मॉडल उन सब से अलग है।
जैसे – गाड़ियां भी ग्रुप की ,टेक्नोलॉजी भी ग्रुप की, प्लेटफॉर्म भी ग्रुप का , और कई मामलों में ड्राइवर भी सीधे कंपनी के नियंत्रण में काम करते है
यानी Green SM सिर्फ एक ऐप नहीं, बल्कि पूरा ट्रांसपोर्ट इकोसिस्टम की तरह काम करता है लेकिन
Ola, Uber और Rapido की सबसे बड़ी कमजोरी क्या है? अगर आप सोशल मीडिया खोलें तो आपको रोज शिकायतें मिल जाएंगी
जैसे की –
- ड्राइवर के द्वारा राइड कैंसिल करना
- Surge pricing बहुत ज्यादा होना
- कस्टमर सपोर्ट ठीक से न मिलना
- गाड़ी की हालत खराब होना आदि
इन समस्याओं की वजह यह है कि Ola, Uber और Rapido मुख्य रूप से एग्रीगेटर हैं। उनके प्लेटफॉर्म पर चलने वाली अधिकांश गाड़ियां ड्राइवरों या फ्लीट मालिकों की होती हैं। यही वजह है कि कंपनियों का सर्विस क्वालिटी पर पूरा नियंत्रण नहीं होता।
Green SM का सबसे बड़ा हथियार
Green SM की सबसे बड़ी ताकत यह है कि वह Uber की तरह सिर्फ ऐप नहीं चला रही। कंपनी खुद अपनी गाड़ियों की मालिक है और शुरुआत VinFast Limo Green नाम की 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV से कर रही है।
इसका फायदा क्या होगा? –
- गाड़ियों की क्वालिटी एक जैसी रहेगी
- मेंटेनेंस बेहतर होगा
- सर्विस स्टैंडर्ड नियंत्रित रहेगा
- ग्राहक अनुभव अधिक स्थिर रहेगा
यही मॉडल Vietnam में Green SM की तेजी से बढ़ती सफलता का आधार रहा है। आपको पता होगा की प्रीमियम EV कैब सेगमेंट में BluSmart भी लगभग इसी मॉडल पे काम करती थी लेकिन कंपनी में धोखा धड़ी होने के वजह से कंपनी बंद हो गयी उसके बाद Green SM को भारत में जगह को भरने की
बड़ा मौका मिल गया
सिर्फ कैब कंपनी नहीं, VinFast का मार्केटिंग इंजन भी है
Green SM की कहानी को समझने के लिए VinFast को समझना जरूरी है। VinFast भारत में अपनी इलेक्ट्रिक कारें बेचने के लिए लांच की है लेकिन किसी भी नए ऑटो ब्रांड के सामने सबसे बड़ी चुनौती होती है ब्रांड की पहचान पहचान, जैसे भारत में टाटा , महिंद्रा , सुजुकी और हुंडई की है Green SM इस समस्या का समाधान हो सकता है। सोचिए अगर दिल्ली-NCR में 10,000 VinFast गाड़ियां रोज सड़कों पर दौड़ती हैं, तो लाखों लोग हर दिन इस ब्रांड को देखेंगे।
यानी Green SM सिर्फ टैक्सी बिजनेस नहीं है। यह VinFast का चलता-फिरता विज्ञापन भी होगा।
Ola, Uber और Rapido को सबसे ज्यादा खतरा किससे?
1. कम ऑपरेटिंग कॉस्ट
EV चलाने की लागत पेट्रोल और डीजल वाहनों की तुलना में कम होती है।
अगर Green SM बड़े स्तर पर EV ऑपरेशन सफल कर लेती है तो भविष्य में वह किराए को और प्रतिस्पर्धी बना सकती है।
2. ड्राइवरों को आकर्षित करना
रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी ड्राइवरों को आकर्षक आय और संरचित ट्रेनिंग मॉडल के साथ जोड़ने की कोशिश कर रही है। इससे अन्य प्लेटफॉर्म के ड्राइवर भी आकर्षित हो सकते हैं।
3. प्रीमियम ग्राहक
एयरपोर्ट राइड, कॉर्पोरेट यात्रा और बिजनेस यात्रियों के लिए बेहतर अनुभव बड़ा अंतर पैदा कर सकता है।
कुछ शुरुआती यूजर अनुभवों में साफ-सुथरी गाड़ी, प्रशिक्षित ड्राइवर और बेहतर राइड क्वालिटी की चर्चा भी देखने को मिली है।
लेकिन Green SM को भारत के सामने चुनौतियां भी कम नहीं है जैसे – नेटवर्क इफेक्ट
Ola, Uber और Rapido के पास करोड़ों ग्राहक हैं। ग्राहक वहीं ऐप खोलता है जहां उसे जल्दी गाड़ी मिले, यही नेटवर्क इफेक्ट नए खिलाड़ियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती है।
चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर
EV आधारित मॉडल सुनने में अच्छा लगता है लेकिन भारत में चार्जिंग नेटवर्क अभी भी पर्याप्त नहीं है। दिल्ली जैसे शहरों में भी EV विस्तार के लिए बड़े पैमाने पर चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत होगी।
कीमत
भारतीय ग्राहक सर्विस से ज्यादा कीमत देखते हैं अगर Green SM प्रीमियम बनी रहती है तो उसका विस्तार सीमित रह सकता है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल है –
क्या Green SM भारत में Ola, Uber और Rapido का खेल सच में खत्म कर सकती है?
फिलहाल इसका जवाब नहीं है। Ola, Uber और Rapido के पास करोड़ों ग्राहक, लाखों ड्राइवर और देशभर में मजबूत नेटवर्क मौजूद है, जिसे चुनौती देना किसी भी नई कंपनी के लिए आसान नहीं होगा। हालांकि, Green SM का मॉडल इन कंपनियों से अलग है। कंपनी अपनी इलेक्ट्रिक फ्लीट, बेहतर सर्विस और मजबूत EV इकोसिस्टम के दम पर बाजार में उतर रही है। अगर Green SM आने वाले वर्षों में अपने विस्तार की रफ्तार बनाए रखती है और ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने में सफल रहती है, तो यह Ola, Uber और Rapido के लिए एक बड़ी चुनौती जरूर बन सकती है। यानी अभी खेल खत्म नहीं हुआ है, लेकिन भारतीय कैब मार्केट में एक नया और मजबूत खिलाड़ी जरूर आ चुका है।



